रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम गांव में मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक व्यक्ति घायल
रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम गांव में मारपीट की घटना में संतोष कुमार घायल हो गए। घायल के पिता ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई है। शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।