जशपुर: संभागायुक्त ने कलेक्टोरेट का किया औचक निरीक्षण, ई-ऑफिस और राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने शुक्रवार को जशपुर कलेक्टोरेट का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन, राजस्व एवं राहत प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा आम नागरिकों को डिजिटल सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण