लोहरदगा: आकाशी व नगजुआ स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आकर युवक की गई जान
लोहरदगा-रांची रेल खण्ड पर सोमवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव प्राप्त कर लिया है। जानकारी अनुसार सोमवार को आरएल 1 या 2 की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। लोगों को ट्रैक पर शव पड़े होने की जब जानकारी हुई तो रेलवे व स्थानीय थाना को सूचना दी।