असंध: करनाल में बिना लाइसेंस के 60 पेटियां अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
करनाल में पुलिस ने बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध पटाखे स्टोर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गांव बहारी के एक मकान से 60 पेटियां पटाखे जब्त किए गए। आरोपी झुंझुनू का रहने वाला है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।