पातेपुर: पातेपुर के एकेडमी से तैयारी कर रहे 20 से अधिक युवक-युवतियों का बिहार पुलिस में हुआ चयन, अपर SHO ने किया सम्मानित
पातेपुर के नीरपुर गांव स्थित एक निजी एकेडमी में तैयारी कर रहे 20 से अधिक युवक युवतियों का बिहार पुलिस में सलेक्शन हो गया। इस संबंध में शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब पातेपुर के अपार थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का बीते दिनों मेरिट लिस्ट जारी किया गया था। जिसमें सलेक्ट 20 से अधिक अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया है।