पीरो: जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा के मंत्री बनते ही पीरो में जश्न, आतिशबाजी से गूंजा इलाका
Piro, Bhojpur | May 8, 2026 जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही पीरो क्षेत्र में जश्न का माहौल कायम हो गया। गुरुवार को जैसे ही उनके मंत्री बनने की सूचना समर्थकों तक पहुंची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने गुरुवार की देर रात करीब 8:00 बजे विभिन्न जगहों पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।