धमदाहा: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने शनिवार को ढोकवा गांव में रोडरेज के पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया
धमदाहा के ढोकवा में बीते दिनों आपसी कहासुनी के बाद एक पीकअप चालक द्वारा पांच लोगों की कुचलकर हत्या कर दी गई थी और सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।निश्चित रूप से यह अपराध नरसंहार की श्रेणी में आता है और अक्षम्य है।पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आज मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और हरसंभव सहयोग का भी भरोसा दिया।।।।