धमदाहा: प्रखंड क्षेत्र में एक दर्जन अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी भवन बने नशेड़ियों का अड्डा, लोगों ने जल्द पूर्ण करने की की मांग
लाखों की राशि खर्च करने के बाद भी अपना अस्तित्व खो रहा अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़कर रह गया है, धमदाहा प्रखंड में बने एक दर्जन से अधिक अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने की मजबूर है एवं अधूरा रहने के कारण यह नशेड़ियों का अड्डा बनकर रह गया है