बांका: निजी विद्यालयों को डीएम की चेतावनी, तय शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई
Banka, Banka | Apr 16, 2026 जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने को लेकर गुरुवार की दोपहर 12 बजे को डायट बांका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने की। इसमें जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में जिलाधिकारी ने निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित शुल्क ही लें।