नवादा: 26 जून 2026 की रात से 27 जून 2026 को सुबह 10 बजे तक नवादा शहर में बिजली बंद रहेगी, मोहर्रम पर्व को लेकर
Nawada, Nawada | Jun 26, 2026 नवादा जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत नवादा शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यह कदम जिला मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के संयुक्त निर्देश पर उठाया गया है।