कोलायत: कोलायत में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कावड़ियों के जयकारों से गूंजा कोलायत
सावन के तीसरे सोमवार को गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही कपिल सरोवर और क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। बड़ी संख्या में कावड़िए कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर विभिन्न शिवालयों में पहुंचे