शहपुरा: कोहनी देवरी के बम बम नाला के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल खाई में गिरने से चालक गंभीर घायल
शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहनी देवरी के बम बम नाला के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसके कारण मोटरसाइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई शहपुरा पुलिस ने घायल को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है ।