सिधवलिया: बरहिमा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 6 लोग घायल
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की दोपहर 1:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।