चाईबासा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस, मलेरिया से बचाव एवं मिशन उदय के जन-जागरूकता अभियान के तहत रविवार को दो बजे सदर अस्पताल परिसर से जिला उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मलेरिया नियंत्रण, तंबाकू निषेध और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।