जांजगीर: धुरकोट के पास 5 किलो गांजा लेकर जा रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
आज बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत का गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।