विरार पूर्व के HDIL इलाके में अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग का वीडियो सामने आया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका की तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कंपनी को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।
#Virar #VasaiVirar #FireNews #Palghar #MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Aug 17, 2026