सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने जगदीशपुर में दरगाह के पास से 105 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में सूरजगढ़ा थाना की पुलिस ने जगदीशपुर गांव में दरगाह के समीप से 105 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर टाली कोरासी गांव के रहने वाले रोहित कुमार एवं राबो कुमार को गिरफ्तार हुए.