अशोक नगर: सोवत गांव में तालाब गहरीकरण के लिए कलेक्टर ने चलाए गैती और फावड़े, जलसंकट से मिलेगी राहत
अशोकनगर गुरुवार सुबह 7 बजे कलेक्टर ने ग्राम सोवत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संधारित पंजियों का अवलोकन किया, बच्चों की मौजूदगी जांची और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में, कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया, खाद्यान्न की गुणवत्ता परखी और राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।