21वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए मुंगेली की टीम तैयार, महिला-पुरुष वर्ग के 24 खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल किट
लोरमी। जिला वॉलीबाल संघ मुंगेली के तत्वावधान में रायगढ़ में आयोजित होने वाली 21वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों के लिए 10 नवंबर 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, लालपुर कला के सभागृह में खेल किट वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्री हरिशंकर कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथियों में मंडल अध्यक्ष देवरहट श्री दिनेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष लोरमी श्री नरोत्तम राजपूत,जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष श्री योगेश पाठक जी,संघ के उपाध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत जी,संघ के सचिव श्री रामनारायण राजपूत, मुकेश राजपूत,भवानी राजपूत,रामायण मरावी, धर्मेन्द्र राजपूत,कमलेश कश्यप, महावीर राजपूत, रमेश राजपूत, युगल किशोर राजपूत सभी की गरिमामय उपस्थिति रही ।
समारोह में अतिथियों द्वारा चयनित खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी: दीपेश श्रीवास, अमन जायसवाल, अरुण कुमार साहू, अमन पात्रे, सुजल मसीह, विशाल कश्यप, संजय ध्रुव, आशीष साकत, हरिश यादव, अमन श्रीवास, करण भार्गव एवं पंकज।
महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी: गिरिजा ठाकुर, इंद्राणी कोल, दुर्गा ध्रुव, सिलोचना ध्रुव, तुलसी कैवर्त, स्वाति सिंह ठाकुर, संध्या, मोनिका, कविता ध्रुव, हेमा ध्रुव, करुणा यादव एवं नीलम शर्मा।
इस प्रकार जिले के कुल 24 खिलाड़ी, जिनमें 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला वॉलीबाल संघ मुंगेली द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में सफलता की कामना के साथ हुआ।
प्रेषक: जिला वॉलीबाल संघ, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
@followers #volleyball #VolleyballChallenge #volleyballplayer #volleyballworld
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#bigbreakingnewshindi
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#viralnewsupdateels
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Nov 10, 2026