प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस का 4 दिवसीय विशेष अभियान, एनडीपीएस, आर्म्स और आबकारी एक्ट में की गई बड़ी कार्रवाई
प्रतापगढ़। जिला पुलिस द्वारा चलाए गए 4 दिवसीय विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं जुआ अधिनियम के तहत कई प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने 06 किलो 05 ग्राम अफीम, 07.32 ग्राम एमडी, अवैध शराब, हथियार और सट्टा राशि जब्त करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अध