सहार: अंधारी गांव में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूबे; 3 की मौत, 3 का इलाज जारी, गांव में मचा कोहराम
Sahar, Bhojpur | May 31, 2026 भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी में रविवार को नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए छह बच्चे डूब गए, जिनमें तीन बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार अंधारी गांव के छह बच्चे रविवार को सोन नदी में नहाने गए थे।