विदिशा नगर: डंडापुरा रोड पर दो सांडों की लड़ाई में कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त व कुछ महिलाएँ हुई घायल
विदिशा शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों की वजह से हो रही दुर्घटना और परेशानी का एक और उदाहरण शनिवार शाम को डंडापुरा रोड पर देखने को मिला। जहां दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इनकी वजह से वहां से गुजर रहे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पैदल जा रही कुछ महिलाओं को भी लड़ाई के दौरान टकराने से मामूली चोटे आई हैं। एक कार भी वहां से गुजरते वक्त इनका शिकार हुई।