विदिशा नगर: शिव महापुराण की कथा के पूर्व आज शहर से निकली भव्य कलश यात्रा करीब 10 से 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु हुए शामिल
कल 30 जून से हाईवे बाईपास पर स्थित गिरधर कॉलोनी में शिव महापुराण कथा प्रारंभ हो रही है....अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा का वाचन किया जाएगा.... यहां होने वाली कथा को वैत्रवती शिव महापुराण का नाम दिया गया है.... आज इस कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया..कलश यात्रा सुबह 10:00 बजे देवी के बाग डंडापुर से प्रारंभ हुई।