कर्वी: थाना रैपुरा अंतर्गत लालापुर में हुई मारपीट की घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने जारी किया बयान
रैपुरा थाना अंतर्गत लालपुर में हुई मारपीट की घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक का चित्रकूट सत्यपाल सिंह ने आज गुरुवार के दोपहर 1:30 बजे बयान जारी किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महंत भरत दास और छाया मिश्रा के बीच झगड़ा हुआ है। इसमें दोनों पक्षों को चोट आई है, मेडिकल के बाद अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।