कर्वी: कर्वी के बेड़ी पुलिया में खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड लगने से हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
कर्वी के बेड़ी पुलिया में बीते बुधवार की रात्रि 8 बजे 52 वर्षीय किसान देवी दयाल पुत्र मैयादीन की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया मृतक देवीदयाल घर से खेत पानी लगाने गया तभी ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।