कर्वी: कर्वी के पुरानी बाजार मोहल्ले में शराब के नशे में युवक छत की सीढ़ी से गिरकर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कर्वी के पुरानी बाजार मोहल्ले में आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे छत की सीढ़ी से गिरकर युवक अज्जू पुत्र लालजी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि अज्जू शराब के नशे में छत में चढ़ रहा था, तभी वह छत की सीढ़ी से गिर गया। जिसको परिजनों ने सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।