कर्वी: रैपुरा के लालापुर बाल्मिक आश्रम के महंत सहित 5 लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
रैपुरा के लालापुर बाल्मिक आश्रम के महंत भरत दास सहित 5 लोगों पर आज गुरुवार की सुबह 8 बजे घर मे घुसकर मारपीट करने का व्यक्ति पंकज मिश्रा ने आरोप लगाया है। और आज गुरुवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट में वह उसकी मां छाया देवी,सावित्री देवी और शिवकुमार सहित 4लोग घायल हो गए। अतिक्रमण के नाम पर घर गिरने का विरोध करने पर मारपीट की गई है।