कर्वी: रैपुरा के भौंरी रमजूपुरवा में सर्प दंश से 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
रैपुरा भौंरी के रमजूपुरवा में आज गुरुवार की सुबह 8 बजे सर्प के डसने से 35 वर्षीय व्यक्ति दुर्गा प्रसाद की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि दुर्गा प्रसाद घर से मैदान शौच क्रिया के लिए जा रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ी गई जिसको परिजनों ने सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।