गाज़ीपुर: गाजीपुर में निपुण भारत मिशन को लेकर हुई बड़ी बैठक, डीएम ने शिक्षकों की 100% उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
गाजीपुर में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।साथ ही शिक्षण सामग्री और आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का पूरी तरह उपयोग कराने पर जोर।