हर्रैया: कप्तानगंज में 75 वर्षीय भोधार निषाद के नेतृत्व में मनोरमा नदी की सफाई का अभूतपूर्व अभियान
Harraiya, Basti | Sep 10, 2026 कप्तानगंज ब्लॉक के सडवलिया घाट से मेढौवा तक लगभग 5 किलोमीटर मनोरमा नदी से जलकुंभी हटाने के लिए 75 वर्षीय भोधार निषाद के नेतृत्व में 50 ग्रामीण नदी में उतरकर सफाई कर रहे हैं। एक दिन में करीब 500 मीटर नदी की धारा से जलकुंभी साफ की गई। यह अभियान ग्रामीणों के जुनून की मिसाल है।