चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। शहर में सुबह 8 बजे तक 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि निंबाहेड़ा में सर्वाधिक 36 मिमी बारिश हुई। भदेसर में 24, बस्सी में 21, डूंगला में 18, बड़ीसादड़ी में 15, भूपालसागर में 6, गंगरार और राशमी में 2-2 तथा बेगूं में 1 mm दर्ज की गई।