पटियाली: पटियाली पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई
पटियाली कस्बा स्थित डीसी गार्डन में बुधवार को ज्योर्तिमठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे। इस दौरान सपा सांसद देवेश शाक्य, विधायक नादिरा सुल्तान और जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई।