जतारा: मुहारा:बेटी की मौत मामले में पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारा में विवाहिता हसीना उर्फ रजनी अहिरवार की मौत के मामले में उसके पिता ब्रिज किशोर अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन देकर पति, सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि विवाह में लाखों रुपये का दान-दहेज देने के बावजूद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया।