रावतसर: सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ स्टेटस लगाना युवक को पड़ा भारी, पल्लू पुलिस ने किया गिरफ्तार
पल्लू पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।पल्लू पुलिस ने बिसरासर निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ फेस बुक पर स्टेटस लगाने पर गिरफ्तार किया है। पल्लू पुलिस थाने के एएसआई राजवीर सिंह ने जय सिंह राजपूत निवासी बिसरासर को शांति भंग आरोप में गिरफ्तार किया है।