आज़मगढ़: अहीर गांव के पास सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत, साथी की घटनास्थल पर ही हुई थी मौत
महराजगंज थाना के उसूरकुढवा गांव निवासी 16 वर्षीय सचिन यादव बाइक से अपने साथी अभय राजभर के साथ 6 फरवरी को कप्तानगंज की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में अहीर गांव के पास 1 स्कार्पियो गाड़ी ने अपनी चपेट में बाइक को ले लिया। स्कार्पियो की चपेट में आने से सचिन का साथी जो गाड़ी चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सचिन घायल था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हुई है।