आज़मगढ़: उप्र किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंच किसानों के प्रदर्शन को बताया जायज, 16 फरवरी को राष्ट्रपति को मांगपत्र
उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेशअध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच किए किसानों का आंदोलन जायज है। वहीं उन्होंने कहा कि पहले ही यह तय हुआ था कि संयुक्त मोर्चा किसान सभा की तरफ से 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद किया जाएगा और शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री को सरकार बनाए 10 वर्ष हो गए हैं।