आज़मगढ़: आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 380 वाहनों का चालान
पुलिस अधीक्षक की तरफ से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क पर हादसों में कमी आए और मृतकों की संख्या में भी कमी आ सके। इसी क्रम में चलाये गयेअभियान में जिले के, कोतवाली, सिधारी, मुबारकपुर, जहानागंज व रानी की सराय थाना क्षेत्र समेत जनपद के कुल 95 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 1720 वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कुल 380 वाहनों के चालान किए गए।