आज़मगढ़: ब्रम्हस्थान से दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख रुपए से भरे बैग व कागजात लेकर 2 लड़के हुए फरार, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
चन्द्रमौलि उपाध्याय पुत्र लालता प्रसाद उपाध्याय निवासी 164 श्री रामनगर गौशाला रोड नामदडी जोधपुर थाना बनाद, राजस्थान ने शहर कोतवाली आज़मगढ़ में तहरीर दिया था किया कि मेरे लड़के का विवाह जिला आजमगढ़ के हरीओम शुक्ला पुत्र स्वर्गीय लालमणी शुक्ला की पुत्री से 13 फरवरी को होना था। बरात बैकुन्ठ धाम से पूजा करने के बाद निकल रही थी तभी 2 लड़के कैश से भरा बैग छीन लिए।