आज़मगढ़: DMने सठियांव चीनी मिल का किया औचक निरीक्षण, चीनी की गुणवत्ता बढ़ाने समेत दिए अन्य निर्देश
आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने चीनी मिल सठियांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रेन कैरियर पर पहुंचकर क्रय केंद्रों से ट्रक द्वारा जो गन्ना लाया जाता है, चालान टोकन का मिलान किया। वहां पर किसानों की ट्रैक्टर ट्राली व उस पर लदे गन्ने का भी अवलोकन किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने गन्ना प्रजाति की जांच हाथ से गन्ना तोड़कर किया ।