बिसवां: कटसरैया गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण कच्चा मकान गिरा, महिला गंभीर रूप से घायल
कटसरैया गांव आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवाओं के कारण एक कच्चे मकान की दीवार और उसके ऊपर रखा छप्पर अचानक भरभराकर गिर पड़ा,जिससे घर के अंदर मौजूद दंपति मलबे में दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटसरैया गांव निवासी पूजा उम्र लगभग 26 वर्ष पत्नी मुन्नू अपने घर में थीं। तभी अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज आंधी और पानी आ गया।