शिवपुरी नगर: कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए एक युवक को पकड़ा, ₹1200 नगद जब्त किए
आज गुरुवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने जानकारी दी कि शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा पर्चियां और नगद रकम जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों जैसे जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।