कोई कार्य कठिन नही, जरूरत सिर्फ मन से मेहनत करने की
---
उमंग दिवस का किया गया आयोजन,क्विज प्रतिभागी सम्मानित
----
शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल में उमंग दिवस का आयोजन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षिक संपूर्णा शुक्ला ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, तनाव प्रबंधन, नशे की लत आदि का सामना कैसे करें और उनसे व्यवहारिक जीवन में कैसे उपयोग करें इसके बारे में बताया। कार्यक्रम में वित्तीय प्रबंधन, तनाव का प्रबंध, संवाद कौशल पर बच्चों के द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया। पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर वर्षा बैगा द्वारा बच्चों को उमंग विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है, आप मन से मेहनत करना शुरू करें और आजकल जो सबसे बड़ा नशा है मोबाइल का उससे दूरी बनाएं और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तभी आप ऊंचे ओहदे पर जा सकते हैं।
जय नंदिनी तिवारी स्वास्थ्य की प्रति जागरूक होना, संतुलित आहार संबंधित जानकारी प्रदान की। श्रीमती सावित्री शुक्ला प्राचार्य द्वारा कहा गया कि संवाद कौशल हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण हैँ, बिना संवाद के हम बहुत सारी चीजों को मन में लेकर बैठते हैं और
उसका निराकरण नहीं हो पता तो मन में तनाव आता है और जब तनाव आता है तो उसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है बच्चों के विकास के लिए अच्छा है। कार्यक्रम में क्विज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियो पुरूस्कृत भी किया गया।
इस अवसर महिला थाना से प्रतिभा शर्मा, संजय उपाध्याय, आरकेएस, शमशीर अली एवं विद्यालय के षिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
#shahdol #शहडोल
39 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026