पटना ग्रामीण: नीट छात्रा बलात्कार-हत्या मामले में CBI टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, केस की IO भी रहीं मौजूद
नीट छात्रा मामले को लेकर शनिवार को सीबीआई की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। यह तस्वीर हम आपको शनिवार शाम करीब 6:00 बजे की दिखा रहे हैं जब सीबीआई की टीम हॉस्टल से बाहर निकली। इस दौरान मौके पर एसआईटी की टीम और केस की IO डॉक्टर अनु भी मौजूद रही। सीबीआई की टीम हॉस्टल के अंदर करीब 3:30 घंटे तक रही।