गुना नगर: हनुमान चौराहे से रंग पंचमी पर निकली पारंपरिक गैर, पानी के टैंकर और दमकल की गाड़ी से की गई रंगों की बौछार
गुना में रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च को हनुमान चौराहे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले पारंपरिक गेर निकाली गई। आयोजन में जन सैलाब उमड़ा। पानी के टैंकर और दमकल की गाड़ी से रंगों की बौछार की गई। जुलुस विभिन्न मार्गो से होकर जयस्तम चौराहे पर समाप्त हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। पुलिस फोर्स तैनात रहा।