परैया: विवाह से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सोलरा निवासी छोटु कुमार के रूप में हुई पहचान
Paraiya, Gaya | May 3, 2026 सोलरा निवासी युवक की मौत कष्ठा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय छोटू कुमार पिता रामशरण यादव से हुई है। परिजनों के अनुसार छोटू शनिवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटरी पार दूसरे गांव गया था। देर रात लौटने के क्रम में रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। कष्ठा SM आलोक कुमार ने पुष्टी की।