हसनपुर: हसनपुर निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टर समेत तीन पर दर्ज हुआ केस, पुलिस जांच में जुटी
हसनपुर नगर में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही सामने आई है। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से 28 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 23 अप्रैल की रात की है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी नेपाल सिंह ने अपनी पत्नी रजनी (28।