गुरुग्राम: हरियाणा दिवस पर 2121 मिट्टी के दीपों का भव्य प्रज्वलन, पर्यावरण और स्वदेशी का संदेश
हरियाणा दिवस के मौके पर खुर्मपुर में 10वें मिशन माटी दीप महोत्सव में 2121 मिट्टी के दीप जलाए गए। आयोजन में हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप कुमार प्रजापति ने स्थानीय कारीगरों के लिए स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।