नदबई: भरतपुर में रेफर गर्भवती की एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, बेटी ने लिया जन्म
नदबई से भरतपुर रेफर की गई एक गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। रास्ते में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर एंबुलेंस स्टाफ ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को ही अस्थायी प्रसूति कक्ष में बदल दिया और महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।