गुना नगर: बागेरी में खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने किया चक्का जाम, कलेक्टर ने खाद वितरण की समीक्षा बैठक की
गुना कलेक्टर केके कन्याल ने जिले में खाद्य वितरण व्यवस्था की कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने टोकन से खाद वितरण केंद्रो पर छाया पानी, खाद लेने आए किसानों की पहचान सुनिश्चित कर केंद्रो पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। 11 मई को बमोरी के बागेरी में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने चक्का जाम किया।