पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूला में अफसरों को दिया 3 माह का टारगेट, विकास कार्यों और जन-शिकायतों की रोजाना करेंगे मॉनिटरिंग
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जनता दरबार और विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अपने हलके के लोगों से मिली शिकायतों पर कार्रवाई का ब्योरा लेने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मिली 70 फीसदी शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।